Homeझारखंडचटूपालू घाटी में ट्रेलर का ब्रेक फेल, चालक की मौत

चटूपालू घाटी में ट्रेलर का ब्रेक फेल, चालक की मौत

रामगढ़। रामगढ़-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर चटूपालू घाटी में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार ट्रेलर (आरजे 02 जीबी 4948) खड़गपुर से लोहे का ब्लेड लेकर गाजियाबाद जा रहा था। पुनदाग टोल प्लाजा पार करने के बाद जैसे ही यह ट्रेलर घाटी में घुसा, गड़के मोड़ के पास उसका ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित ट्रेलर ने सबसे पहले एक वेन्यू कार (जेएच 05 सीपी 4344) को टक्कर मारी। साथ ही एक बाइक ( एच 24 एम 6882) और ट्रक (आरजे 32 जीसी 2673) को भी धक्का मारा। अंततः आगे जा रहे ट्रेलर (आरजे 47 जीए 5618) को पीछे से जोरदार टक्कर मारकर वहीं रुक गया। इस हादसे में ड्राइवर इरफान खान केबिन में ही फंस गया। जबकि खलासी अलवर जिले के शीतलबेड़ा गांव निवासी मो अयूब खान किसी तरह गाड़ी से बाहर निकल गया। घायल खलासी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इसके अलावा कार और बाइक पर सवार एक-एक व्यक्ति भी घायल हुए हैं, जो निजी अस्पताल में अपना इलाज कर रहे हैं। रांची से रामगढ़ की तरफ आने के क्रम में घाटी में एक ट्रेलर का ब्रेक फेल हो गया और वह अनियंत्रित होकर चार गाड़ियों से टकरा गया। इस हादसे में ब्रेक फेल हुए ट्रेलर चालक की मौत हो गई। इस दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गये। वहीं मृतक चालक की पहचान राजस्थान राज्य के अलवर जिला अंतर्गत सडौली गांव निवासी इरफान खान के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर से चालक इरफान खान को निकाल कर अस्पताल भेजा, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments