Homeअन्तर्राष्ट्रीयअंतिम संस्कार से लौट रहे लोगों को ट्रक ने कुचला , पांच...

अंतिम संस्कार से लौट रहे लोगों को ट्रक ने कुचला , पांच लोगों की मौत

मुंबई। नासिक जिले के जुन्नर तहसील में कल्याण-अहमदनगर हाईवे पर बेलहे गुनलंचवाड़ी इलाके में एक अनियंत्रित ट्रक ने शुक्रवार को सुबह अंत्येष्टि से लौट रहे कई लोगों को कुचल दिया। इस घटना में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस हादसे के बाद आक्रामक ग्रामीणों ने रास्ता रोक कर प्रदर्शन किया। पुलिस की ओर से गहन छानबीन का आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने अपना प्रदर्शन खत्म कर दिया है। पुलिस के अनुसार बेल्हे गुनलंचवाड़ी में आज सुबह एक व्यक्ति का अंतिम संस्कार करके ग्रामीण कल्याण-अहमदनगर हाईवे से लौट रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर ग्रामीणों को कुचल दिया। इस घटना में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। एक ही गांव के पांच लोगों की मौत की खबर से पूरे गांव के लोग हाईवे पर जमा हो गए और प्रदर्शन करने लगे। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और गांव वालों को कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद गांव वालों ने अपना आंदोलन खत्म किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments