Homeफीचरमनोरंजनविजय की आखिरी फिल्म 'जना नायकन' को जल्द मिल सकती है सेंसर...

विजय की आखिरी फिल्म ‘जना नायकन’ को जल्द मिल सकती है सेंसर मंजूरी, जुलाई में रिलीज की उम्मीद

मुंबई। तमिल अभिनेता से राजनेता बने मुख्यमंत्री विजय की आखिरी फिल्म ‘जना नायकन’ एक बार फिर सुर्खियों में है। लंबे समय से सेंसर बोर्ड की मंजूरी का इंतजार कर रही इस फिल्म को जल्द प्रमाणपत्र मिलने की संभावना जताई जा रही है, जिससे इसकी रिलीज का रास्ता साफ हो सकता है।

सेंसर मंजूरी के बाद रिलीज का रास्ता होगा साफ

निर्देशक एच. विनोद की इस फिल्म को दिसंबर 2025 में सेंसर बोर्ड के पास भेजा गया था, लेकिन कुछ औपचारिक प्रक्रियाओं के कारण मंजूरी में देरी हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब फिल्म को जल्द हरी झंडी मिल सकती है।

विजय की आखिरी फिल्म होगी ‘जना नायकन’

केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘जना नायकन’ अभिनेता के रूप में मुख्यमंत्री विजय की अंतिम फिल्म मानी जा रही है। इसके बाद उन्होंने पूरी तरह राजनीति में सक्रिय होने का फैसला किया है। फिल्म में विजय के साथ बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, ममिता बैजू, प्रकाश राज और गौतम वासुदेव मेनन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

जुलाई में सिनेमाघरों में दस्तक की उम्मीद

फिल्म पहले जनवरी 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कुछ अपरिहार्य कारणों से इसकी रिलीज टाल दी गई। अब इसके जुलाई 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है। प्रोडक्शन टीम ने प्रशंसकों के धैर्य के लिए आभार जताते हुए भरोसा दिलाया है कि विजय की यह विदाई फिल्म दर्शकों के लिए यादगार सिनेमाई अनुभव साबित होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments