Homeझारखंडसीयूजे में सोशल मीडिया पर वर्कशॉप 17 से

सीयूजे में सोशल मीडिया पर वर्कशॉप 17 से

रांची। झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) में 10 दिवसीय राष्ट्रीय वर्कशॉप का आयोजन होगा। 17 से 28 जनवरी तक चलने वाली इस वर्कशॉप का विषय सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएशन है। सीयूजे और झारखंड पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं लगेगा। रजिस्ट्रेशन गूगल फॉर्म से आठ जनवरी तक करा सकते हैं। यह वर्कशॉप पूरी तरह से आवासीय है। खाने और रहने की व्यवस्था की गयी है। साथ ही कुल 50 सीट निर्धारित हैं। वर्कशॉप के मुख्य संरक्षक कुलपति डॉ क्षिति भूषण दास हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments