HomeE-Paperयोग है स्वस्थ वृद्धावस्था की कुंजी : कुलपति प्रो संजय श्रीवास्तव

योग है स्वस्थ वृद्धावस्था की कुंजी : कुलपति प्रो संजय श्रीवास्तव

  • एमजीसीयू में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ‘योग संगम’ का भव्य आयोजन

मोतिहारी,।

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर विश्वविद्यालय खेल बोर्ड द्वारा गांधी भवन में ‘योग संगम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” रही।

कार्यक्रम में शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी, छात्र और स्थानीय लोगों समेत लगभग 100 लोगों ने भाग लिया। सुबह 6:30 बजे कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोलकाता से दिए गए संबोधन के लाइव प्रसारण से हुई। इसके बाद आयुष मंत्रालय के कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास हुआ। योग गुरु डॉ. महेंद्र प्रियदर्शी ने सभी को विभिन्न आसन, प्राणायाम और ध्यान की तकनीकें सिखाईं।

  • कुलपति ने दिया संदेश कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव ने कहा कि योग स्वस्थ जीवनशैली के लिए भारत का दुनिया को दिया गया अमूल्य उपहार है। उन्होंने “योग फॉर हेल्दी एजिंग” थीम का जिक्र करते हुए सभी से योग को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
    एनएसएस समन्वयक प्रो. प्रसून दत्ता सिंह ने कहा कि समग्र स्वास्थ्य के लिए रोजाना योग जरूरी है। विश्वविद्यालय खेल बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रो. शिरीष मिश्रा ने बताया कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, अवसाद जैसी समस्याओं का सबसे असरदार समाधान योग ही है। एमजीसीयू खेल बोर्ड ने योग दिवस से पहले जागरूकता अभियान चलाया। वेबसाइट और सोशल मीडिया पर डिजिटल फ्लायर्स शेयर किए गए और ई-मेल से सभी को समय-सारिणी भेजी गई। 27 मई को ही ‘इमर्सिव योग एक्सपीरियंस’ कार्यक्रम भी हुआ था, जिसमें लोगों ने विशेषज्ञों से योगासन सीखे।

कार्यक्रम में प्रो. संतोष कुमार त्रिपाठी, प्रो. सुनील श्रीवास्तव, प्रो. राजेंद्र सिंह, डॉ. शिवेन्द्र सिंह, डॉ. पवन कुमार और डॉ. श्याम बाबू सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments