Homeझारखंडयोगी आदित्यनाथ का चतरा आने का कार्यक्रम रद्द, मनोज तिवारी आएंगे

योगी आदित्यनाथ का चतरा आने का कार्यक्रम रद्द, मनोज तिवारी आएंगे

चतरा। जिले के प्रतापपुर में बुधवार को भाजपा की परिवर्तन सभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी नहीं आएंगे। उनका कार्यक्रम रद्द हो गया है। अब उनके स्थान पर दिल्ली के भाजपा सांसद मनोज तिवारी शिरकत करेंगे। इनके साथ केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत अन्य शामिल होंगे। यह जानकारी बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता ने दी। साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं समेत आमलोगों में विशेष उत्साह है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments