Homeझारखंडउत्पाद विभाग की बहाल दोड मे युवक की मौत 8 बेहोस

उत्पाद विभाग की बहाल दोड मे युवक की मौत 8 बेहोस

गिरिडीह। गिरिडीह में उत्पाद सिपाही बहाली के लिए शुक्रवार सुबह दौड़ की शुरुआत हुई। इस दौरान कड़ी गर्मी के कारण एक साथ आठ युवक बेहोश हो गए। एक युवक विरंची राय की मौत हो गई। सिपाही बहाली प्रक्रिया में जिले में यह पहली मौत है। बेहोश हुए आठ युवकों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल सभी बेहतर बताए जा रहे हैं। जानकारी मिलने के बाद नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद भी सदर अस्पताल पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी ली। जानाकारी मिलने के बाद भाजपा नेता विनय सिंह और माले नेता राजेश सिन्हा भी सदर अस्पताल पहुंचे। मृत युवक विरंची राय की जानकारी मिलने के बाद उसके कई साथी सदर अस्पताल पहुंचे। सदर अस्पताल की व्यस्था पर आरोप लगाया। बताया गया कि मृत युवक विरंची राय गिरिडीह जिले के धनवार थाना के गादी गांव का रहने वाला था। शुक्रवार को उत्पाद विभाग के सिपाही बहाली में शामिल होने गिरिडीह के न्यू पुलिस लाइन पहुंचा था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments