Homeझारखंड गुमला में पुलिस और जेजेएमपी उग्रवादियों के बीच भीषण मुठभेड़, तीन नक्सली...

 गुमला में पुलिस और जेजेएमपी उग्रवादियों के बीच भीषण मुठभेड़, तीन नक्सली ढेर…

गुमला : जिला के घाघरा-बिशुनपुर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती जालिम जंगल में पुलिस और जेजेएमपी उग्रवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। पुलिस ने जेजेएमपी कमांडर ब्रजेश यादव को उसकी टीम सहित घेर लिया। करीब दो घंटे चली गोलीबारी में पुलिस को बड़ी सफलता मिली और तीन कुख्यात उग्रवादी ढेर हो गए। मारे गए उग्रवादियों की पहचान लालू लोहरा (लोहरदगा), छोटू उरांव (हुसीर, लातेहार) और सुजीत उरांव (लोहरदगा) के रूप में हुई है। लगातार गुमला पुलिस उग्रवाद को लेकर कार्रवाई कर रही है। पुलिस की टीम इलाके में लगातार सर्च अभियान चला रही है। पूर्व में बड़ी संख्या में इसी संगठन के उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया था, जिसके बाद ब्रजेश यादव ने खुद को कमांडर घोषित कर संगठन की कमान संभाली थी। पुलिस का कहना है कि ब्रजेश किसी भी हाल में पकड़ा या मारा जाएगा। इस मुठभेड़ से जेजेएमपी को करारा झटका लगा है और सुरक्षा बलों का अभियान और भी आक्रामक रूप ले चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments