Homeझारखंडविषाक्त बुंदिया खाने से पलामू में 150 लोग पड़े बीमार

विषाक्त बुंदिया खाने से पलामू में 150 लोग पड़े बीमार

पलामू। बुधवार को बोहिता गांव के एक घर से बारात निकलनी थी। इसके लिए प्रीति भोज का आयोजन किया गया था। पूड़ी बंदिया खिलाया गया। प्रीति भोज खाने के बाद कुछ लोग बारात चले गए, जबकि अधिकतर लोग घर रह गए। जो घर पर थे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। सभी काे दस्त होने लगा। रात्रि में उनका इलाज किया गया। गुरुवार को बारात से लौटे बाराती भी बीमार हो गए। उन्हें भी कै दस्त होने लगा। चक्कर आने लगा। घटना की जानकारी मिलने पर राज्य दिशा समिति के सदस्य अवधेश सिंह चोरों ने मामले की जानकारी जिले के सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल श्रीवास्तव को दी। सिविल सर्जन गुरूवार दोपहर गांव में पहुंचे और अस्थाई चिकित्सा कैंप लगाया। सभी का इलाज शुरू हुआ। जिनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी उन्हें इलाज के लिए एमएमसीएच में भेजा। एक अनुमान के अनुसार 150 के करीब लोग आक्रांत हैं, जिसमें छोटे बच्चे से लेकर बूढे तक शामिल हैं। जिले के सिविल सर्जन ने बताया कि बारात जाने से पूर्व ग्रामीणों ने पूड़ी और बुंदिया खाया था। बुंदिया ज्यादा खाने से उन्हें फूड प्वाइजनिंग हुआ है। फूड इंस्पेक्टर को सैंपल लेने और उसकी जांच रिपोर्ट जल्द देने का निर्देश दिया गया है, ताकि विषाक्त होने की जानकारी स्पष्ट हो सके। दवा-स्टाफ की कोई कमी नहीं है। तीन प्रखंड की मेडिकल टीम यहां लगाई गई है। सुविधानुसार लेस्लीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और एमएमसीएच भेजा जाएगा। एमएमसीएच में स्टाफ का डेपुटेशन किया गया है। स्थिति जल्द कंट्रोल कर ली जाएगी। उन्होंने सहयोग की अपील की है। पलामू के सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के बोहिता गांव में विषाक्त बुंदिया खाने से 150 लोग बीमार पड़ गए हैं। कुछ लोगों को इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर में भर्ती कराया गया है जबकि अधिकतर लोगों का इलाज गांव स्तर पर सरकारी स्कूल में अस्थायी कैंप में किया जा रहा है। पांकी, मनातू, तरहसी, लेस्लीगंज एवं सतबरवा स्वास्थ्य विभाग की टीम इलाज में जुटी हुई है। जिले के सिविल सर्जन डॉ अनिल श्रीवास्तव पूरे मामले पर नजर रख रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments