Homeअन्तर्राष्ट्रीय300 अवैध बेटिंग और सट्टेबाजी वेबसाइट्स ब्लॉक

300 अवैध बेटिंग और सट्टेबाजी वेबसाइट्स ब्लॉक

नई दिल्ली। ऑनलाइन गेमिंग एक्ट’ लागू होने के बाद से इन गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार नए कानून के तहत अब तक कुल 4,900 प्लेटफॉर्म्स पर गाज गिरी है। पिछले आंकड़ों के साथ इनकी संख्या 8,400 हो जाती है। हालिया कार्रवाई के निशाने पर मुख्य रूप से ऑनलाइन स्पोर्ट्स बेटिंग प्लेटफॉर्म, ऑनलाइन कैसीनो (स्लॉट्स, रूलेट और लाइव डीलर टेबल), और बेटिंग एक्सचेंज (पी2पी मार्केटप्लेस) शामिल हैं। इसके अलावा सट्टा नेटवर्क पर भी शिकंजा कसा गया है। सट्टा-मटका जुआ नेटवर्क और असली पैसों का लालच देने वाले कार्ड गेम ऐप्स को भी प्रतिबंधित किया गया है। केन्द्र सरकार ने ऑनलाइन चल रहे अवैध जुआ और सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए 300 और वेबसाइटों व ऐप्स को ब्लॉक कर दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments