Homeराष्ट्रीयइस्लामाबाद की इमामबारगाह में विस्फोट से 31 मरे , 170 घायल

इस्लामाबाद की इमामबारगाह में विस्फोट से 31 मरे , 170 घायल

इस्लामाबाद पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक इमामबारगाह में शुक्रवार को नमाज के दौरान हुए जोरदार बम धमाके में कम से 31 लोगों की मौत हो गयी और 170 अन्य घायल हो गए।

इस्लामाबाद के डिप्टी कमिश्नर इरफ़ान नवाज़ मेमन ने हताहतों की पुष्टि करते हुए कहा कि यह धमाका इस्लामाबाद के शहज़ाद टाउन इलाके में स्थित एक इमामबारागाह में हुआ। घायलों की संख्या को देखते हुए अधिकारियों ने आस-पास के सभी बड़े अस्पतालों में इमरजेंसी लगा दी।
उन्होंने कहा कि घायलों का इलाज इस्लामाबाद और पास के रावलपिंडी शहर के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है और मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि घायलों में से कई लोगों की हालत गंभीर है।

धमाके के बाद, सुरक्षा बलों, पुलिस और बचाव टीमों ने घटनास्थल को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया। अधिकारी धमाके के प्रकार की जांच कर रहे हैं।

चश्मदीदों के मुताबिक, एक आत्मघाती हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को उड़ा लिया, जिससे लोग हताहत हुए और मस्जिद और आस-पास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा।

इस घटना के बाद राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

किसी भी व्यक्ति या समूह ने तुरंत इस हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन पाकिस्तानी तालिबान और इस्लामिक स्टेट जैसे आतंकवादी समूह देश में नागरिकों और सुरक्षा बलों पर हमलों में अक्सर शामिल रहते हैं।

धमाके की निंदा करते हुए, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने धमाके में निर्दोष लोगों की मौत पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments