यमुना नदी में डूबे 4 नाबालिग, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग

नई दिल्ली। दिल्ली के अलीपुर थाना क्षेत्र में यमुना नदी में नहाने गए चार नाबालिग तेज बहाव में डूब गए। हादसा हिरणकी गांव के पास ठोकर नंबर-24 पर हुआ। घटना के 24 घंटे बाद भी चारों बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। एनडीआरएफ, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, दमकल विभाग और पुलिस की टीमें लगातार तलाश अभियान चला रही हैं।

नहाने के दौरान हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, पांच बच्चे यमुना नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान चार बच्चे अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गए और डूबने लगे। उनके साथ मौजूद पांचवें बच्चे ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को सूचना दी, लेकिन तब तक चारों नदी के तेज बहाव में बह चुके थे।

दूसरे दिन भी जारी रहा तलाश अभियान

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। रविवार से शुरू हुआ रेस्क्यू अभियान सोमवार को भी जारी रहा, लेकिन देर शाम तक किसी भी बच्चे का शव बरामद नहीं हो सका। गोताखोर नदी के विभिन्न हिस्सों में लगातार तलाश कर रहे हैं।

जांच में जुटी पुलिस

एनडीआरएफ, डीडीएमए, दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से अभियान चला रहे हैं। अलीपुर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि बच्चों की तलाश प्राथमिकता है और शव मिलने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *