रामूडीहा में भीषण अग्निकांड : 5 मासूम झुलसे। पढे पूरी खबर….

गोरखपुर (पिपराइच) : पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा रामूडीहा में मंगलवार को अचानक लगी भीषण आग ने कोहराम मचा दिया। इस दुखद हादसे की चपेट में आने से पांच मासूम बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पीड़ित परिवारों में चीख-पुकार मच गई।

विधायक ने खुद संभाला मोर्चा: अस्पताल पहुंच सुनिश्चित किया इलाज
हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक महेन्द्र पाल सिंह सक्रिय हो गए। उन्होंने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल विधायक बिना समय गंवाए सीधे सदर अस्पताल, गोरखपुर पहुंचे और बच्चों के स्वास्थ्य का हाल जाना। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को सख्त हिदायत दी कि बच्चों के इलाज में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक की मौजूदगी के बाद मेडिकल टीम पूरी तरह मुस्तैद हुई और बच्चों को उच्च स्तरीय उपचार मिलना शुरू हुआ।

राहत की खबर: अब खतरे से बाहर हैं मासूम
अस्पताल से अच्छी खबर यह है कि सभी पांचों मासूमों की स्थिति में अब सुधार है। चिकित्सकों की विशेष निगरानी और समय पर मिले इलाज की बदौलत सभी बच्चे अब खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली है।

पीड़ितों को सहायता का भरोसा
विधायक महेन्द्र पाल सिंह ने पीड़ित परिवारों को सांत्वना देते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में वे अकेले नहीं हैं। उन्होंने प्रशासन को निर्देशित किया है कि पीड़ित परिवारों को तत्काल हर संभव सरकारी सहायता पहुंचाई जाए। भविष्य में ऐसी आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए ग्राम स्तर पर सतर्कता बढ़ाई जाए। मौके पर पहुंचे राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और बच्चों का उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *