Homeझारखंडरांचीरांची जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों में 72.01 फीसदी  मतदान 

रांची जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों में 72.01 फीसदी  मतदान 

रांची : विधानसभा चुनाव-2024 के दूसरे चरण में बधवार को रांची जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों सिल्ली एवं खिजरी में मतदान प्रतिशत 72.01 रहा।

मतदान अवधि समाप्ति के पश्चात जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, रांची वरुण रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस

में बताया कि शाम पांच बजे तक सिल्ली में 76.7 फीसदी तथा खिजरी में 69.2 फीसदी मतदान हुआ। वरुण रंजन ने द्वितीय चरण के मतदान अंतर्गत आदर्श आचार संहिता उल्लंघन, साइबर क्राइम के तहत आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन एवं बूथों पर मतदान प्रक्रिया बाधित होने के फलस्वरुप ईवीएम रिप्लेसमेंट आदि की जानकारी दी। जिले में शांतिपूर्वक मतदान संपन्न होने पर वरुण रंजन एवं चंदन कुमार सिन्हा ने चुनाव कार्य में लगे पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारियों व कर्मियों, मीडिया कर्मियों के साथ रांची के मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments