Homeअन्तर्राष्ट्रीयभाजपा के पास केजरीवाल जैसा विजनरी नेता नहीं: अवध ओझा

भाजपा के पास केजरीवाल जैसा विजनरी नेता नहीं: अवध ओझा

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आआपा) के नेता अवध ओझा ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर कहा कि आठ फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए थे। लेकिन आज दस दिन बाद भी भाजपा दिल्ली का मुख्यमंत्री घोषित नहीं कर पाई है। ओझा ने कहा कि भाजपा के पास अरविंद केजरीवाल जैसा विजनरी नेता नहीं है। दिल्ली को चलाना और आगे बढ़ाना केवल आम आदमी पार्टी को ही आता है। उन्होंने कहा आआपा पिछले दस साल से दिल्ली की सरकार चला रही थी, जिसमें हम मानव संसाधन पर काम कर रहे थे। आज दुनिया के जितने भी ताकतवर देश हैं, वह अपने मानव संसाधन के बल पर ही बने हैं।

अवध ओझा ने आगे कहा कि मानव संसाधन के दो सबसे मजबूत स्तंभ हैं। पहला शिक्षा है और दूसरा स्वास्थ्य है। प्राचीन काल में जब भारत महाशक्ति था, तो पूरी दुनिया में लगभग सारे देशों के लोग भारत के नालंदा और तक्षशिला जैसे विश्वविद्यालय में पढ़ने के लिए इच्छुक थे। फाह्यान जैसे लोग चीन से भारत पढ़ने आए। जब देश में शिक्षा उच्चतम स्तर पर थी, तो हमारा देश महाशक्ति था। जब देश में चरक और धन्वंतरि जैसे चिकित्सक थे, तो देश महाशक्ति था। ओझा ने कहा कि इसी फार्मूले को ध्यान में रखते हुए अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में स्वास्थ्य और शिक्षा पर ध्यान देना शुरू किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments