झारखंड के छह जिलों में हल्की बारिश और तेज हवा चलने की आशंका

रांची। मंगलवार को दक्षिण और उत्तर-पूर्वी जिलों में वज्रपात और 30-40 किमी की गति से तेज हवा चलने की आशंका है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। झारखंड के रांची और आसपास के इलाकों में आठ अप्रैल को हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही 30-40 किमी की गति से तेज हवा चलने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने सोमवार को येलो अलर्ट जारी किया है। रांची के अलावा जिन इलाकों में गर्जन और तेज हवा चलेगी उनमें खूंटी, रामगढ़, गुमला और हजारीबाग शामिल है। वहीं नौ अप्रैल के लिए भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार राज्य के दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी- मध्य भाग के कुछ इलाकों में गर्जन होने और 30 से 50 किमी की गति से हवा चलने की आशंका व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *