रांची। मौसम विभाग ने 31 अगस्त तक राज्य के विभिन्न जिलों में भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। इसे लेकर विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश जमशेदपुर में 67.6 मिलीलीटर रिकॉर्ड किया गया। वहीं इस दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान 35 डिग्री जमशेदपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची के कांके में 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से बादल छाए रहे और दोपहर बाद कई इलाकों में भारी बारिश हुई। वहीं, गुरुवार को रांची में अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री और न्यूनतम 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम 25.8 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 31.2 और न्यूनतम 27 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 31.1 डिग्री और न्यूनतम 26.1 डिग्री एवं चाईबासा में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में गुरुवार को भारी बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश से रांची के विभिन्न इलाकों में सड़कों पर पानी जमा हो गया। इससे बिरसा चौक, हिनू और डोरंडा सहित कई क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम हो गया। हालांकि कुछ देर सड़कों को जाम फ्री करा लिया गया। वहीं कई मुहल्लों में बारिश का पानी भर गया जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
कहीं जलजमाव तो कहीं जाम… क्या अभी और बरसेगा झारखंड?
RELATED ARTICLES



