Homeअन्तर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने की कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने की कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या

बीजापुर। नक्सलियों ने इस खूनी वारदात को रविवार देर रात अंजाम दिया। नक्सलियाें ने कांग्रेस कार्यकर्ता नागा भंडारी की उसके घर से कुछ ही दूरी पर धारदार हथियार से हत्या कर दी। नागा मारूडबाका सोसाइटी का संचालक भी था। इससे इलाके के लोगों में बहुत आक्रोश है। संचालक की हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। गाैरतलब है कि 24 अक्टूबर 2024 में मृतक नागा भंडारी के बड़े भाई तिरुपति भंडारी को ग्राम उसूर के पास दिनदहाड़े नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के ग्राम लिंगापुर में नक्सलियों ने कांग्रेस कार्यकर्ता और सोसाइटी संचालक नागा भंडारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में दहशत व्याप्त है। हालांकि नक्सलियों ने छह माह के स्वयं के छद्म युद्ध विराम की घाेषणा कर रखी है। इसके बावजूद वे आए दिन कोई न कोई वारदात कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments