Homeअन्तर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़, एक नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़, एक नक्सली ढेर

बीजापुर। मुठभेड़ की पुष्टि बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने की। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी कुछ देर में साझा की जायेगी। डीआरजी, काेबरा और एसटीएफ के जवानों के साथ नेशनल पार्क के जंगल में नक्सलियों काे घेर रखा है, जहां लगातार मुठभेड़ जारी है, जिसमें एक नक्सली के मारे जाने और उसके ऑटोमैटिक हथियार के बरामद होने की खबर है। ऐसा माना जा रहा है कि इस मुठभेड़ में जवानों को फिर से बड़ी सफलता मिल सकती है। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के नेशनल पार्क के जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इसमें एक नक्सली मारा गया है और मौके से ऑटोमैटिक हथियार के बरामद हुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments