Homeझारखंडशशांक शेखर ने यातायात पुलिस के व्यवहार को लेकर एसएसपी को सौंपा...

शशांक शेखर ने यातायात पुलिस के व्यवहार को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

पूर्वी सिंहभूम। शशांक शेखर ने सोमवार को लिखें अपने पत्र में उल्लेख किया है कि रविवार को सिदगोड़ा में हुई जांच का वायरल वीडियो इस बात को दर्शाता है कि नागरिकों को धूप में खड़ा कर अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है और उनसे गलत उगाही की जाती है। उन्होंने कहा कि वाहन की चाबी छीनने और वाहनों का पीछा करने की घटनाएं दुर्घटनाओं का कारण भी बन रही हैं। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया कि यातायात पुलिस कर्मियों को नागरिक-अनुकूल और पेशेवर व्यवहार पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाए। साथ ही, भ्रष्टाचार की गुंजाइश को कम करने के लिए ई-चालान प्रणाली लागू करने का भी सुझाव दिया। इसके अलावा, यातायात जांच के लिए एक स्पष्ट मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) स्थापित करने की भी मांग की गई है। भारतीय जनता जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) महानगर उपाध्यक्ष शशांक शेखर ने यातायात पुलिस कर्मियों के व्यवहार में सुधार की मांग करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी)को पत्र सौंपा है। पत्र के जरिये उन्होंने कहा है कि शहर में यातायात पुलिस का वाहन चालकों के प्रति व्यवहार अत्यंत चिंताजनक है और आम नागरिकों को अनावश्यक परेशान किया जा रहा है।शशांक शेखर ने कहा कि लोगों को सड़क पर खड़ा करके परेशान करने के बजाय, ई-चालान भेजना अधिक पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त होगा। इससे प्रक्रिया अधिक सुगम और नागरिकों के लिए सुविधाजनक होगी। उन्होंने आशा जताई कि प्रशासन इन मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए यातायात पुलिस कर्मियों के व्यवहार में आवश्यक सुधार करेगा ताकि आम नागरिकों को इनकी कार्यप्रणाली का कोपभाजन न बनना पड़े।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments