Homeराष्ट्रीयइजरायल-ईरान संघर्ष पर एससीओ के बयान से भारत ने किया किनारा

इजरायल-ईरान संघर्ष पर एससीओ के बयान से भारत ने किया किनारा

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को वक्तव्य में कहा कि भारत ने अपनी स्थिति के बारे में अन्य एससीओ सदस्यों को सूचित कर दिया था। इसे ध्यान में रखते हुए भारत ने एससीओ वक्तव्य पर हुई चर्चा में भाग नहीं लिया।एससीओ की ओर से जारी वक्तव्य में इजरायल के हमले की निंदा की गई है। इसमें कहा गया है कि सदस्य देश मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हैं और 13 जून को ईरान के क्षेत्र पर इजरायल द्वारा किए गए सैन्य हमलों की कड़ी निंदा करते हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस मामले पर भारत की स्थिति को 13 जून स्पष्ट कर दिया गया था और हम अब भी इसपर कायम हैं। हम आग्रह करते हैं कि तनाव कम करने के लिए बातचीत और कूटनीति के माध्यमों का उपयोग किया जाना चाहिए और यह आवश्यक है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय उस दिशा में प्रयास करे। वक्तव्य में कहा गया है कि विदेश मंत्री जयशंकर ने भी कल अपने ईरानी समकक्ष के साथ इस मामले पर चर्चा की और घटनाक्रम पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की गहरी चिंता से अवगत कराया। उन्होंने किसी भी तरह के आक्रामक कदम से बचने और कूटनीति की ओर जल्द लौटने का भी आग्रह किया।भारत ने इजरायल-ईरान संघर्ष के बारे में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की ओर से जारी वक्तव्य से किनारा कर लिया है। भारत का कहना है कि इसपर पहले ही वे अपनी स्थिति स्पष्ट कर चुका है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments