Homeझारखंडवायरल फोटो में देसी कट्टा लहराने वाले तीन युवक गिरफ्तार

वायरल फोटो में देसी कट्टा लहराने वाले तीन युवक गिरफ्तार

पूर्वी सिंहभूम। मंगलवार को पुलिस पदाधिकारी बताया कि उलीडीह ओपी क्षेत्र में कुछ युवक अपने हाथों में देसी कट्टा लेकर फोटो खिंचवा रहे थे और सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट कर रहे थे। इन पोस्टों का उद्देश्य सिर्फ सनसनी फैलाना ही नहीं बल्कि आम लोगों में खौफ पैदा करना भी था। घटना की गंभीरता को देखते हुए उलीडीह ओपी प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर वायरल फोटो में दिख रहे तीन युवकों रितेश सिंह, अशोक गुप्ता और राज कुमार मुखिया उर्फ राज बच्चा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से एक लोहे का काला एवं सिल्वर रंग का देसी कट्टा और एक सैमसंग टच स्क्रीन मोबाइल फोन बरामद किया है। उलीडीह थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए फोटो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। वायरल फोटो में युवक देसी कट्टा और अन्य हथियारों के साथ पोज दे रहे थे, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी और लोग भयभीत हो गए थे। पुलिस इन युवकों से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि उनके पास हथियार कहां से आए और उनके पीछे कोई संगठित आपराधिक मंशा तो नहीं थी। गिरफ्तारी के बाद इलाके में थोड़ी राहत जरूर है, लेकिन पुलिस इनकी पूरी नेटवर्क की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments