Homeझारखंडभाजपा और हिंदू नेता भैरव सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भाजपा और हिंदू नेता भैरव सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांची। भैरव सिंह शनिवार को लड़की से जुड़े एक मामले को लेकर पंडरा ओपी का घेराव करने पहुंचे थे। इसी दौरान चुटिया थाना की पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद भैरव सिंह को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है। इसके बाद उसे जेल भेज गया है। चुटिया थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत ने बताया कि भैरव सिंह को चुटिया थाना कांड संख्या 125/25 मामले में गिरफ्तार किया गया है। यह मामला नगर निगम के टेंडर विवाद से जुड़ा है। पहले भैरव सिंह का टेंडर का काम चलता था। लेकिन फिर दूसरे लोगों का टेंडर का काम चलने लगा। भैरव सिंह पर आरोप है कि उनकी तरफ से पैसाें की मांग की गई और नहीं देने पर मारपीट की गयी। उल्लेखनीय है कि भैरव सिंह का नाम पहले भी विवादों में रहा है। रांची जिला प्रशासन ने नवंबर 2024 में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उन्हें 20 दिनों के लिए रांची से जिलाबदर (शहर से निष्कासित) कर दिया था। रांची पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर रांची डीसी ने यह कार्रवाई की थी। भाजपा और हिंदू नेता भैरव सिंह को रांची पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। भैरव की चुटिया थाना में पूर्व में दर्ज एक मामले में उनकी गिरफ्तारी की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments