Homeझारखंडकांग्रेस की बैठक में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान जल्द शुरू करने...

कांग्रेस की बैठक में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान जल्द शुरू करने का निर्देश

रांची, वोट चोर-गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान को गति देने के लिए गठित कांग्रेस प्रदेश मॉनिटरिंग प्रकोष्ठ की पहली बैठक रविवार को श्रद्धानंद रोड स्थित कांग्रेस भवन, रांची में हुई।

बैठक में प्रकोष्ठ के संयोजक अशोक कुमार चौधरी, सदस्य शशिभूषण राय, रमा खलखो, सुनील सिंह, शहबाज अहमद और प्रशांत किशोर उपस्थित थे।

बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि बैठक में पार्टी के सभी जिलाध्यक्षों को वोट चोर-गद्दी छोड़ हस्ताक्षर का फॉर्म भेजकर तय समय सीमा के अंदर जल्द अभियान शुरू करने का निर्देश दिया गया।

इसके साथ ही जिलाध्यक्ष अपने प्रखंड अध्यक्ष और जिला पदाधिकारी और मोर्चा प्रकोष्ठ के साथ बैठक करें और इसकी जानकारी आगामी 10 अक्टूबर के पहले प्रदेश कार्यालय को सूचित करें।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रकोष्ट के सदस्यों को प्रतिदिन नाम के सामने अंकित जिला अध्यक्ष, जिला पर्यवेक्षकों और विधायक, पूर्व विधायक, सांसद एवं पूर्व सांसदों से सम्पर्क कर हस्ताक्षर अभियान की प्रगति की जानकारी देनी होगी तथा इससे संबंधित रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को देना होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments