Homeबिहारबिहार भाजपा की पहली सूची जारी: सम्राट चौधरी को तरजीह, प्रताप सिंह...

बिहार भाजपा की पहली सूची जारी: सम्राट चौधरी को तरजीह, प्रताप सिंह और नंदकिशोर यादव का टिकट कटा

पटना : भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की, जिसमें निवर्तमान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को तारापुर विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है। कुछ प्रमुख नाम की बात करें तो बेतिया से पार्टी ने पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी पर नाम लगाया है। इसके अलावा मधुबन से राणा रणधीर सिंह को टिकट दिया गया है। सीतामढ़ी से सुनील कुमार पिंटू जो की पूर्व सांसद रहे हैं, उन्हें टिकट दिया गया है। बेनीपट्टी से विनोद नारायण झा को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। छातापुर से मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू, झंझारपुर से नीतीश मिश्रा को टिकट दिया गया है। इसके अलावा हम बात करें तो किशनगंज से स्वीटी सिंह पर पार्टी ने फिर से दांव लगाया है। बैकुंठपुर से मिथिलेश तिवारी चुनाव लड़ेंगे। सिवान से मंत्री मंगल पांडे को टिकट दिया गया है। अमनौर से मंत्री कृष्ण कुमार मंटू को टिकट दिया गया है। साथ-साथ लखीसराय से उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा चुनाव लड़ते हुए दिखाई देंगे। दानापुर से पूर्व सांसद रामकृपाल यादव चुनावी मैदान में होंगे जबकि विक्रम से सिद्धार्थ सौरभ को पार्टी ने टिकट दिया है।गया शहर से प्रेम कुमार को टिकट दिया गया है। आपको बता दें कि पार्टी ने वरिष्ठ नेता और विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का टिकट पटना साहिब से काट दिया है। पटना साहिब से पार्टी से रत्नेश कुशवाहा को पार्टी ने टिकट दिया है जबकि कुम्रहार से संजय गुप्ता पर दांव लगाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments