रांची। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां शामिल हैं। इन जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि 21 अक्टूबर को राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में सुबह में कोहरा छाया रहेगा, जबकि बाद में मौसम साफ हो जाएगा। 22 अक्टूबर को भी दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में कोहरा छाया रहेंगे। इस बीच पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा। आसमान में हल्के-फुल्के बादल छाए रहे। दिन भर धूप और बादल की स्थिति बनी रही। झारखंड के चार जिलों में सोमवार को बारिश होने की संभावना है। इस दिन न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने शनिवार को इसकी जानकारी दी है।
