Homeझारखंडधनबाद का लाल अभिषेक पहुंचा इंडियन आइडल 16 में, 12 वर्षों की...

धनबाद का लाल अभिषेक पहुंचा इंडियन आइडल 16 में, 12 वर्षों की मेहनत लाई रंग

धनबाद। अभिषेक ने शो के शुरुआती राउंड में अपनी शानदार गायिकी से जजों को प्रभावित किया। जजों ने उनकी आवाज की खूब सराहना की और उन्हें शो में आगे बढ़ने का मौका दिया। अभिषेक की सफलता से न सिर्फ उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है, बल्कि पूरे धनबाद में जश्न का माहौल है। झारखंड के धनबाद जिले से ताल्लुक रखने वाले अभिषेक कुमार ने अपनी मधुर आवाज और अदम्य संघर्ष के बल पर राष्ट्रीय स्तर के लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 16 में जगह बना ली है। अभिषेक ने पिछले 12 वर्षों से लगातार ऑडिशन देते हुए अपने सपने को जिंदा रखा और आखिरकार इस सीजन में उनका चयन हो गया। अभिषेक का कहना है कि “यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा मौका है। मैंने कभी हार नहीं मानी और आज मेहनत ने रंग दिखाया।” परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों ने बताया कि अभिषेक शुरू से ही संगीत के प्रति समर्पित रहे हैं और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद अपनी तैयारी जारी रखी। अब सभी की निगाहें शो में अभिषेक के अगले प्रदर्शन पर टिकी हुई हैं। धनबाद के लोग उम्मीद कर रहे हैं कि वे आगे भी शानदार प्रदर्शन कर शहर और राज्य का नाम रोशन करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments