Homeराष्ट्रीयओमान के सुल्तान ने प्रधानमंत्री मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर...

ओमान के सुल्तान ने प्रधानमंत्री मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से किया सम्मानित

मस्कट : ओमान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से सम्मानित किया है। ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल सईद ने गुरुवार को मस्कट में प्रधानमंत्री मोदी को इस सम्मान से नवाजा।श्री मोदी दो दिन की यात्रा पर ओमान गए हुए हैं। इससे पहले श्री मोदी को इथियोपिया ने भी अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा था। श्री मोदी और सुल्तान अल सईद की मौजूदगी में भारत और ओमान ने व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) पर हस्ताक्षर भी किए। प्रधानमंत्री ने इस समझौते को भारत-ओमान के साझा भविष्य का ब्लूप्रिंट बताते हुए ज़ोर देकर कहा कि इस समझौते से दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंधों में नई ऊर्जा आयेगी और परस्पर विकास, नवाचार और रोज़गार के अवसर पैदा होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments