Homeअन्तर्राष्ट्रीयएक करोड़ के इनामी सीसीएम गणेश उइके सहित चार माओवादी ढेर

एक करोड़ के इनामी सीसीएम गणेश उइके सहित चार माओवादी ढेर

भुवनेश्वर। सुरक्षा बलों के साथ आज हुई मुठभेड़ में माओवादी संगठन की केंद्रीय समिति के 69 वर्षीय वरिष्ठ सदस्य (सीसीएम) गणेश उइके सहित चार माओवादी मारे गए हैं। इनमें दो महिलाएं शामिल हैं। शीर्ष माओवादी नेता गणेश पर कुल 1 करोड़ 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह ओडिशा और पड़ोसी राज्यों में सक्रिय सबसे वांछित माओवादी नेताओं में से एक था। यह कार्रवाई को माओवादी नेतृत्व के लिए एक बड़ा झटका मानी जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इनामी गणेश उइके माओवादी केंद्रीय समिति का बहुत महत्वपूर्ण सदस्य था और विभिन्न क्षेत्रों में सशस्त्र माओवादी गतिविधियों की योजना बनाने तथा समन्वय की जिम्मेदारी निभा रहा था। उसकी मौत माओवादी संगठन के शीर्ष कमान के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता बतायी जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह मुठभेड़ कंधमाल जिले के वन क्षेत्रों में खुफिया जानकारी पर आधारित अभियान के दौरान हुई, जब संयुक्त सुरक्षा बल वरिष्ठ माओवादी नेताओं की मौजूदगी के इनपुट पर तलाशी और सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें चार माओवादी मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों को देखते हुए तेज किए गए प्रतिरोधी अभियानों का हिस्सा है और इलाके पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। ओडिशा के कंधमाल जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक माओवादी नेता और इनामी गणेश उइके सहित चार माओवादियों को ढेर कर दिया। यह जानकारी पुलिस विभाग से जुड़े सूत्रों ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments