Homeझारखंडरांचीघर से खेलने निकले थे दोनों बच्चे, घंटों बाद भी नहीं लौटे,...

घर से खेलने निकले थे दोनों बच्चे, घंटों बाद भी नहीं लौटे, इलाके में दहशत

रांची। रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र अंतर्गत मौसीबाड़ी खटल से लापता हुए दो मासूम भाई-बहन अंश और अंशिका का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस उनकी तलाश में लगातार जुटी हुई है।

परिजनों के अनुसार, दोनों बच्चे शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे घर से कुछ सामान लेने के लिए निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। बच्चों के देर तक घर न लौटने पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली।

इसके बाद परिजनों ने धुर्वा थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने खोज अभियान शुरू किया।

पुलिस के मुताबिक, दोनों बच्चे सामान लेने दुकान तक गए थे, लेकिन दुकान बंद होने के कारण आगे निकल गए और रास्ता भटकने की वजह से घर वापस नहीं लौट पाए। पुलिस ने यह भी जानकारी दी है कि कुछ लोगों ने दोनों बच्चों को शहीद मैदान के पास रोते हुए देखा था।
बच्चों की तलाश के लिए पुलिस धुर्वा थाना क्षेत्र समेत आसपास के इलाकों में संभावित मार्गों, सार्वजनिक स्थलों और बाजारों में पूछताछ कर रही है। साथ ही, दोनों बच्चों के फोटो विभिन्न थानों को भेजे गए हैं, ताकि उन्हें जल्द से जल्द सुरक्षित ढूंढा जा सके।-

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments