Homeझारखंडझारखंड में बादल और कुहासे से बढ़ी ठंड, अधिकतम तापमान में गिरावट

झारखंड में बादल और कुहासे से बढ़ी ठंड, अधिकतम तापमान में गिरावट

रांची। झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में शनिवार को बादल और कुहासे का असर देखा गया। बादल छाए रहने के कारण एक बार फिर कनकनी भरी ठंड लौट आई है। पिछले 24 घंटों के दौरान रांची समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान में 01 से 02 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

शुक्रवार को रांची का अधिकतम तापमान जहां 24.2 डिग्री सेल्सियस था, वहीं शनिवार को यह गिरकर 22.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसी तरह जमशेदपुर और डाल्टनगंज में भी अधिकतम तापमान में लगभग एक-एक डिग्री की कमी दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने 5 जनवरी तक राज्य के उत्तरी, पश्चिमी और मध्यवर्ती जिलों में घने कोहरे की संभावना जताई है। इसे देखते हुए विभाग ने शनिवार को येलो अलर्ट जारी किया है।

शनिवार सुबह रांची और आसपास के इलाकों में घने बादल छाए रहे और हल्की गति की हवाएं चलीं, जिससे लोगों को काफी ठंड महसूस हुई। ठंड कम होने की उम्मीद में जिन लोगों ने मोटे जैकेट, कंबल और अन्य गर्म कपड़े समेट लिए थे, उन्हें ठंड की वापसी के कारण फिर से निकालना पड़ा।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस गुमला में रिकॉर्ड किया गया।

शनिवार को रांची में अधिकतम तापमान वॉइस पॉइंट आठ और न्यूनतम 12.3 जमशेदपुर में 25.4 और 10.5 डिग्री, डालटेनगंज में 25.6 और 8.3 डिग्री, बोकारो में 25.1 और 11.2 डिग्री, चाईबासा में 26.8 डिग्री और 11.1 डिग्री, खूंटी में 24.7 और 9.4 डिग्री, लोहरदगा में 21.7 और 10.1 डिग्री, लातेहार में 18.7 और 9.7 डिग्री और सरायकेला में अधिकतम तापमान 26.६ डिग्री और न्यूगनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments