Homeखेलराजधानी रांची में शुरू हुई हीरो हॉकी इंडिया लीग, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन...

राजधानी रांची में शुरू हुई हीरो हॉकी इंडिया लीग, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन

रांची : रांची स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित हीरो हॉकी इंडिया लीग (मेंस) 2025-26 के प्रथम मैच में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सोरेन ने रोमांचक मैच का भरपूर आनंद लिया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। समारोह में राज्य भर से आए खेल प्रेमियों की भारी भीड़ उपस्थित रही, जो हॉकी के प्रति बढ़ते उत्साह को दर्शाती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हीरो हॉकी इंडिया लीग जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के माध्यम से झारखंड में हॉकी खेल को नई गति मिलेगी तथा युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। झारखंड सरकार खेलों के विकास के लिए पूर्णतः कटिबद्ध है। राज्य सरकार सूबे में विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं का विस्तार कर रही है ताकि हमारे युवा ओलंपिक एवं अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी खेल प्रतिभाओं का लोहा मनवा सकें। मौके पर विधायक कल्पना सोरेन ने भी खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन राज्य की खेल संस्कृति को मजबूत बनाते हैं। झारखंड सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत आधारभूत संरचनाओं का सृजन कर रही है, जिसमें स्टेडियमों का आधुनिकीकरण एवं प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना प्रमुख है। यह आयोजन राज्य की खेल नीति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments