Homeझारखंडभाजपा के पास प्रदेश अध्यक्ष के नामांकन के लिए 5 नाम नहीं...

भाजपा के पास प्रदेश अध्यक्ष के नामांकन के लिए 5 नाम नहीं : कांग्रेस

रांची। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष के चयन को लेकर भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष का चयन किसी लोकतांत्रिक चुनाव के जरिए नहीं, बल्कि नॉमिनेशन के माध्यम से किया गया है। लेकिन पार्टी में यह स्थिति बनी कि राज्यपाल के पद से इस्तीफ़ा देने बाले रघुवर दास, चंपई सोरेन, अर्जुन मुंडा का नामांकन नहीं करना पार्टी के भीतर आंतरिक लोकतंत्र को पूरी तरह समाप्त होने का प्रमाण है।

पार्टी के महासचिव राकेश सिन्हा ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भाजपा अब एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की पॉकेट संस्था बनकर रह गई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को पेसा कानून पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। राकेश ने कहा कि अपने शासन काल में पेसा पर काम नहीं करने वाली भाजपा आज पेसा पर ज्ञान बांट रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments