अमित शाह ने देश की पहली सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा भारत टैक्सी का शुभारंभ किया

नयी दिल्ली; केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को यहां देश की पहली सहकारिता-आधारित टैक्सी सेवा ‘भारत टैक्सी’का औपचारिक शुभांरभ किया।
इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सहकारिता मंत्रालय असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए मालिकाना हक का एक मॉडल तैयार कर रहा है। तीन साल के अंदर कश्मीर से कन्याकुमारी और द्वारका से कामख्या तक सहकार टैक्सी हमारे टैक्सी सार्थियों के कल्याण का एक बहुत बड़ा माध्यम बन जाएगी। पहली बार जब उन्होंने संसद के सामने सहकार टैक्सी का विषय रखा तो बहुत सारे लोगों, खासकर टैक्सी परिचालन से जुड़ी कंपनियों, ने सवाल उठाया कि सरकार टैक्सी के क्षेत्र में क्यों प्रवेश कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को ‘सहकार’ और ‘सरकार’ के बीच का भेद नहीं मालूम है। सरकार टैक्सी के क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर रही, बल्कि सहकार (सहयोग) टैक्सी के क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *