Homeझारखंडराज्यपाल योगदा आश्रम पहुंचे, स्मृति मंदिर में जाकर की ध्यान-साधना

राज्यपाल योगदा आश्रम पहुंचे, स्मृति मंदिर में जाकर की ध्यान-साधना

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार गुरुवार रात योगदा सत्संग आश्रम पहुंचे। इस दौरान राज्यपाल ने आश्रम परिसर का अवलोकन किया। इस क्रम में वे उस कक्ष में भी गए, जहां स्वामी परमहंस योगानंद निवास किया करते थे। उन्होंने स्मृति मंदिर में भी जाकर ध्यान-साधना की तथा आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया।

राज्यपाल को वरिष्ठ स्वामी ईश्वरानन्द गिरी ने आश्रम की आध्यात्मिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। स्वामी ने आश्रम की गुरु-शिष्य परम्परा तथा योगदा सत्संग परंपरा के माध्यम से आत्म-विकास, चरित्र निर्माण एवं मानव कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया।

इस अवसर पर राज्यपाल को स्वामी ईश्वरानन्द गिरी जी ने ‘योगी कथामृत’, ‘ईश्वर-अर्जुन संवाद (श्रीमद्भगवद्गीता)’, ‘आत्म-साक्षात्कार की यात्रा’ सहित अन्य महत्वपूर्ण आध्यात्मिक ग्रंथ एवं सोसाइटी द्वारा प्रकाशित कैलेंडर भेंट की।

राज्यपाल ने कहा कि लम्बे समय से आश्रम आना चाहते थे, जो आज पूर्ण हुआ है। उन्होंने योगदा सत्संग आश्रम की ओर से समाज को आध्यात्मिक दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments