HomeBreaking Newsदुमका में बनेगा नया मेडिकल कॉलेज, 100 एमबीबीएस सीटों को मिली मंजूरी

दुमका में बनेगा नया मेडिकल कॉलेज, 100 एमबीबीएस सीटों को मिली मंजूरी

दुमका। झारखंड को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने दुमका जिले के रानीश्वर में सिदो-कान्हू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल को शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 100 एमबीबीएस सीटों के साथ नए निजी मेडिकल कॉलेज के रूप में मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही राज्य में एमबीबीएस सीटों की कुल संख्या बढ़कर 1500 हो गई है।

650 बेड के अस्पताल के साथ शुरू होगा मेडिकल कॉलेज

मेडिकल कॉलेज के निदेशक मुरली नायर ने बताया कि रानीश्वर में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस परिसर तैयार किया गया है। यहां पिछले चार वर्षों से 650 बेड का अस्पताल संचालित हो रहा है। अस्पताल में मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, सीटी स्कैन, डायलिसिस समेत आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं।

राज्य में 370 एमबीबीएस सीटों का इजाफा

एनएमसी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए झारखंड में कुल 370 नई एमबीबीएस सीटों को मंजूरी दी है। रिम्स, रांची में सीटें 180 से बढ़ाकर 250 कर दी गई हैं। वहीं, मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज की सीटें 200 से 250, लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज की सीटें 100 से 150 और नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज की सीटें 100 से बढ़ाकर 200 कर दी गई हैं।

अब झारखंड में सीटों का नया गणित

  • राज्य में अब छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कुल 800 एमबीबीएस सीटें होंगी।
  • चार निजी मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें उपलब्ध होंगी।
  • कुल एमबीबीएस सीटों की संख्या 1130 से बढ़कर 1500 हो गई है।
  • शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 1500 सीटों पर दाखिला होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments