रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को झारखंड मंत्रालय में दक्षिण पूर्व रेलवे, रांची मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) के.एन. सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान डीआरएम ने मुख्यमंत्री को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित मुरी और पिस्का रेलवे स्टेशनों के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र सौंपा।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, दोनों पुनर्विकसित स्टेशनों का उद्घाटन समारोह 17 जुलाई 2026 को आयोजित किया जाएगा।
