Homeझारखंडनिकाय चुनाव को लेकर हुई स्‍क्रूटनी में 22 उम्मीदवारों का नामांकन रद्द,...

निकाय चुनाव को लेकर हुई स्‍क्रूटनी में 22 उम्मीदवारों का नामांकन रद्द, 418 वैध

पूर्वी सिंहभूम। जिला में गुरुवार को नगरपालिकाचुनाव 2026 के तहत महापौर, अध्यक्ष और वार्ड सदस्यों के लिए दाखिल नाम निर्देशन पत्रों की स्‍क्रूटनी की गई। गुरुवार को संबंधित निर्वाची पदाधिकारियों के कार्यालयों में हुए स्‍क्रूटनी में नामांकन पत्रों की जांच की गई, जिसमें कुल 22 उम्मीदवारों का नामांकन पत्र त्रुटि के कारण रद्द कर दिया गया।

स्‍क्रूटनी में मानगो नगर निगम क्षेत्र में मेयर पद के लिए तीन उम्मीदवारों का नामांकन पत्र निरस्त किया गया, जबकि जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में अध्यक्ष पद के लिए एक उम्मीदवार का नामांकन रद्द हुआ। वहीं वार्ड स्तर पर मानगो नगर निगम में छह, जुगसलाई नगर परिषद में पांच और चाकुलिया नगर पंचायत में तीन उम्मीदवारों की उम्मीदवारी नामांकन पत्रों में त्रुटि पाए जाने के कारण रद्द कर दी गई।

मानगो नगर निगम में महापौर पद के लिए कुल 16 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था, जिनमें से 13 उम्मीदवारों—सुधा गुप्ता, कुमकुम श्रीवास्तव, जेबा कादरी, शाइसता परवीन उर्फ जेबा खान, बनिता सहाय, राईमुनी सुंडी, इंदिरा सुंडी, संध्या सिंह, लक्की सिंह, पार्वती देवी, प्रतिभा रानी, सुशीला सिंह और सोनामुनी सोरेन के नामांकन पत्र वैध पाए गए। वहीं शबाना बानो, काकोली महतो और अनिता देवी का नामांकन पत्र अयोग्य घोषित किया गया।

वहीं जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए कुल 10 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था, जिनमें से नौ उम्मीदवारों का नामांकन पत्र सही पाया गया। इसमें आरती चौधरी का नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया।

चाकुलिया नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाली सभी चार प्रत्‍याशियों का नामांकन वैध पाया गया। वार्ड चुनाव की बात करें तो मानगो नगर निगम के 1 से 36 वार्डों में कुल 281 उम्मीदवारों में से छह का नामांकन रद्द हुआ और 275 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाए गए। जुगसलाई नगर परिषद के 1 से 22 वार्डों में कुल 97 उम्मीदवारों में से पांच का नामांकन रद्द कर 92 को वैध घोषित किया गया।

चाकुलिया नगर पंचायत के 1 से 12 वार्डों में 42 उम्मीदवारों में से तीन का नामांकन पत्र त्रुटिपूर्ण पाया गया, जबकि 39 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाया गया।

निर्वाचन विभाग के अनुसार नाम वापसी की प्रक्रिया शुक्रवार की सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक संपन्न होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments