Homeझारखंडलोक भवन के उद्यान का अबतक 107183 लोगों ने किया दीदार

लोक भवन के उद्यान का अबतक 107183 लोगों ने किया दीदार

रांची। लोकभवन खुलने के पांचवे दिन शुक्रवार को लोग पहुंचे और वहां का दीदार किया। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के निर्देश पर लोक भवन उद्यान को आम नागरिकों के भ्रमण के लिए 2 फरवरी से 8 फरवरी तक खोला गया है।शुक्रवार को 49124 लोगों ने लोक भवन उद्यान का भ्रमण एवं परिदर्शन किया। अभी तक कुल 107183 लोगों ने लोक भवन उद्यान का भ्रमण और परिदर्शन किया। उद्यान भ्रमण का समय पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक है।

लोक भवन उद्यान का भ्रमण करने के लिए इच्छुक व्यक्ति लोक भवन के गेट संख्या दो से सुरक्षा जांचोपरांत एक बजे अपराह्न तक आ सकते हैं।

बच्चे, बुर्जग , युवक, युवतियां और महिलाएं सभी लोकभवन के आकर्षक गुलाब, झूले, फाउंटेन, झरना और फलदार वृक्ष और औषधीय पेड़-पौधे के साथ मोबाईल से सेल्फी और तस्वीर लेते देखे गये।

उल्लेखनीय है कि दो फरवरी से आठ फरवरी तक लोकभवन का द्वार आमलोगों के लिए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के आदेश पर खोल दिया गया। लोकभवन का पहले दिन 2559 लोगों, दूसरे दिन 4813, तीसरे दिन 12711 और चौथे दिन 37,976 लोगों ने भ्रमण किया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments