Homeझारखंडकोलकाता में ईस्ट बंगाल क्लब से मैच खेलने उतरे सुदेश महतो

कोलकाता में ईस्ट बंगाल क्लब से मैच खेलने उतरे सुदेश महतो

रांची। झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो शुक्रवार को कोलकाता में ईस्ट बंगाल क्लब की ओर से प्रदर्शनी मैच खेलने मैदान में उतरे और अपना हुनर दिखाया।

इस मैच में फुटबॉल जगत के कई दिग्गज पूर्व अंतरराष्ट्रीय एवं क्लब खिलाड़ियों ने भी अपना जौहर दिखाया। उक्त प्रदर्शनी मैच का आयोजन क्लब मैदान में पूर्व भारतीय खिलाड़ी तथा ईस्ट बंगाल क्लब के पूर्व कप्तान स्व. इलियास पाशा के परिवार के सहायतार्थ किया गया, जिनका लंबी बीमारी के बाद गत 22 जनवरी को निधन हो गया है।

यह प्रदर्शनी मैच ईस्ट बंगाल क्लब और इंडियन प्लेयर एसोसिएशन (आईपीए) के बीच खेला गया, जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान बाईचुंग भूटिया के शानदार दो गोल की बदौलत ईस्ट बंगाल क्लब ने 4–0 से मैच जीत लिया। ब्राजील के खिलाड़ी रामिरेज़ बैरेटो आईपीए के कप्तान थे। सुदेश महतो ईस्ट बंगाल की ओर से मैदान में उतरे। सुदेश महतो ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इस मौके पर ईस्ट बंगाल क्लब अध्यक्ष मुरारी प्रसाद और आईपीए अध्यक्ष मेराजुद्दीन वदूद ने सुदेश महतो को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

इस प्रदर्शनी मैच के माध्यम से क्लब मैदान में लगाए गए नए कृत्रिम टर्फ का भी उद्घाटन किया गया।

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में जन्मे स्व इलियास पाशा लंबे समय तक भारत की ओर से अंतररार्ष्ट्रीय स्तर पर खेलते रहे। बाद में वह ईस्ट बंगाल क्लब के कप्तान भी रहे और क्लब को ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments