Homeझारखंडट्रैफिक सिग्नल के सख्त अनुपालन पर जोर, नियम तोड़ने वालों पर ऑनलाइन...

ट्रैफिक सिग्नल के सख्त अनुपालन पर जोर, नियम तोड़ने वालों पर ऑनलाइन चालान की तैयारी

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए शुक्रवार को एसएसपी राकेश रंजन की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान एसएसपी ने शहर के प्रमुख चौराहों और ब्लैक स्पॉट्स (जहां अधिक जाम लगता है) की समीक्षा की। एसएसपी ने सभी अधिकारियों को ट्रैफिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने निर्देश दिया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सुगम यातायात केवल व्यवस्था नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा से जुड़ा विषय है। बैठक के दौरान एसएसपी ने सड़कों के किनारे अवैध पार्किंग और फुटपाथों पर बढ़ते अतिक्रमण को तुरंत हटाने का निर्देश दिया । एसएसपी ने कहा कि नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर सख्ती से जुर्माना लगाया जाए। स्कूल और दफ्तरों के समय में सभी प्रमुख मोड़ों पर यातायात पुलिसकर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य रुप रहे। शहर की मुख्य सड़कों पर ई-रिक्शा और ऑटो के बेतरतीब ठहराव को नियंत्रित करने के लिए रूट चार्ट और ठहराव स्थल का कड़ाई से पालन कराने का आदेश दिया गया।

इसके अलावा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगे कैमरों और ट्रैफिक सिग्नल सिस्टम का बेहतर उपयोग करने पर जोर दिया गया ताकि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ तुरंत ऑनलाइन चालान काटा जा सके।

एसएसपी ने बैठक के अंत में कहा कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस के साथ-साथ आम नागरिकों का सहयोग अनिवार्य है। उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे आम लोगों के साथ समन्वय बनाकर काम करें और ट्रैफिक अवेयरनेस अभियानों में तेजी लाएं।

इस बैठक में ग्रामीण एसपी, ट्रैफिक एसपी, ट्रैफिक डीएसपी और थाना रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments