HomeBreaking Newsपीएम आवास कूच कर रहे राहुल-प्रियंका समेत कांग्रेस नेता हिरासत में

पीएम आवास कूच कर रहे राहुल-प्रियंका समेत कांग्रेस नेता हिरासत में

नई दिल्ली। नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रधानमंत्री आवास के पास धरना दे रहे कांग्रेस नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में प्रियंका वाड्रा समेत कई वरिष्ठ नेता और सांसद शामिल हुए।

कांग्रेस नेता छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें प्रधानमंत्री आवास से कुछ दूरी पहले ही रोक दिया। इसके बाद राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेता सड़क पर बैठकर धरना देने लगे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर बस से थाने भेज दिया।

राहुल गांधी ने पीएम पर साधा निशाना

प्रदर्शन से पहले राहुल गांधी ने लोगों से प्रधानमंत्री आवास के पास धरने में शामिल होने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि छात्रों पर कार्रवाई हर भारतीय परिवार पर हमला है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इसका जवाब देना होगा।

प्रदर्शन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा, केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव भी बाद में प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे।

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

कांग्रेस नेताओं ने नीट मामले को लेकर प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन भी मौके पर पहुंचे और राहुल गांधी से बातचीत की।

पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments