रिपोर्ट। कुमार अजय
धनबाद । पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कतरास क्षेत्र, बीसीसीएल द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर उद्यान, अंगारपथरा में एक वृहद वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाप्रबंधक, कतरास क्षेत्र, श्री बी. के. झा एवं अपर महाप्रबंधक, कतरास क्षेत्र, श्री एम. के. पांडेय की गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर गांधी स्मारक उच्च विद्यालय, सिजुआ के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में रितेश रंजन, क्षेत्रीय प्रबंधक (पर्यावरण), कतरास क्षेत्र, श्री अजीत कुमार, उप प्रबंधक (पर्यावरण), श्री धीरेंद्र कुमार (गांधी स्मारक उच्च विद्यालय) सहित मनोज, सुरेश, कृष्णा, रवि, अभिनाश, मुकेश एवं अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
अभियान के दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर उद्यान, अंगारपथरा में कुल 1,500 पौधों का रोपण किया गया। इसके अतिरिक्त, कतरास क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लगभग 4,000 पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया। उक्त वृक्षारोपण अभियान कोयला मंत्रालय (एमओसी) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा क्षेत्र में हरित आवरण को बढ़ाना है।


