Homeझारखंडमहापौर पद के लिए 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में, पार्षद के सात...

महापौर पद के लिए 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में, पार्षद के सात प्रत्याशी ने वापस लिया नाम

पलामू। निकाय चुनाव 2026 में गुरुवार को स्क्रूटनी के बाद शुक्रवार दोपहर तीन बजे तक निर्धारित नाम वापसी की तिथि तक मेदिनिगर नगर निगम में महापौर पद के लिये किसी अभ्यर्थी की ओर से नामांकन वापस नहीं लिया गया। इस तरह मेदिनिगर नगर निगम में कुल 11 अभ्यर्थियों की ओर से चुनाव में भाग लिया जायेगा। वार्ड पार्षद पद के सात उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं।

महापौर पद के अभ्यर्थियों में पूर्व महापौर अरुणा शंकर, पूनम सिंह, नम्रता त्रिपाठी, जयश्री गुप्ता, जानकी देवी, मीना गुप्ता, शिला कुमारी, मेघा श्रीराम कुमार सिंह,स्वेता विकास कुमारी, रिंकू सिंह, आयशा सिंह शामिल हैं।

वार्ड पार्षद पद के जिन सात अभ्यर्थियों ने नामांकन वापस लिये उनमें वार्ड नंबर नौ से प्रकाश कुमार मेहता, वार्ड संख्या 12 से राजेश कुमार, वार्ड संख्या 20 से निर्मला देवी, वार्ड संख्या 21 से खुशबू कुमारी, गुरवीर सिंह, वार्ड संख्या 31 से शाइस्ता बानो एवं वार्ड संख्या 34 से जूही कुमारी शामिल हैं। इस तरह निगम क्षेत्र के 35 वार्ड में अब 172 उम्मीदवार रह गए हैं। शनिवार को महापौर और वार्ड पार्षद पद के उम्मीदवारों के बीच चुनाव चिन्ह का वितरण किया जाएगा।

मनोज सिंह वार्ड 23 से निर्विरोध निर्वाचित, अब डिप्टी मेयर की कुर्सी पर नजर

मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव की सरगर्मियों के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। निगम की राजनीति की मुख्य धुरी माने जाने वाले कद्दावर नेता मनोज सिंह शुक्रवार को वार्ड नंबर 23 से निर्विरोध वार्ड पार्षद चुन लिए गए हैं। उनकी इस जीत ने न केवल उनके समर्थकों में उत्साह भर दिया है, बल्कि निगम की भावी सियासत के समीकरण भी बदल दिए है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments