Homeझारखंडमुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत 21 मरीजों को आर्थिक सहायता स्वीकृत

मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत 21 मरीजों को आर्थिक सहायता स्वीकृत

रांची। राज्य में हेमन्त सोरेन सरकार की ओर से संचालित मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के अंतर्गत गंभीर रोगों से पीड़ित जरूरतमंद मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है। झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी के कार्यकारी निदेशक की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित बैठक में 24 मामलों पर विचार के बाद 21 मरीजों को आर्थिक सहायता स्वीकृती दी गई है। इन मरीजों को पांच लाख से 10 लाख रुपये तक की चिकित्सीय सहायता प्रदान की जाएगी।

स्वीकृत लाभार्थियों में कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट, ब्रेन इंजरी सहित अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीज शामिल हैं। ये मरीज रांची, धनबाद, जमशेदपुर सहित राज्य के विभिन्न सरकारी एवं निजी अस्पतालों के अलावा वेल्लोर और वाराणसी जैसे राज्य से बाहर के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों में उपचाररत हैं। योजना के तहत मिली सहायता से इन मरीजों और उनके परिजनों को समय पर बेहतर इलाज मिलने की उम्मीद बढ़ी है।

वहीं डुमरिया (पूर्वी सिंहभूम) के शेख यूनुस, खूंटी की सरोजनी हस्सा और अमड़ापाड़ा (पाकुड़) की कोमल जायसवाल के मामलों में वर्तमान चिकित्सीय स्थिति का भौतिक सत्यापन कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि भविष्य में योजना के अंतर्गत आने वाले सभी आवेदनों के साथ मरीज की अद्यतन चिकित्सीय स्थिति, अस्पताल से प्राप्त अनुमान तथा सिविल सर्जन की ओर से सत्यापन अनिवार्य होगा। राज्य सरकार के इस निर्णय से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को गंभीर बीमारियों के इलाज में बड़ी सहायता मिलेगी और स्वास्थ्य सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ होगी। बैठक में कई अधिकारी पदाधिकारी मौजूद थे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments