राष्ट्रीय अध्यक्ष के पटना आगमन पर जिला भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक

सहरसा।भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष साजन शर्मा की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री भैरवानंद झा के संचालन में शनिवार को भाजपा की जिला बैठक भाजपा जिला कार्यालय पटुआहा में हुई, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के 9 फरवरी को पटना बापू सभागार में आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल होने के लिए पटना जाने हेतु तैयारी की समीक्षा की गई।

भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने कहा रविवार की रात्रि जनहित ट्रेन से बस एवं अपनी गाड़ी से पटना सभी कार्यकर्ता जाएंगे। बैठक में जिला महामंत्री शिव भूषण सिंह, अनमोल भगत,जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह, मनोज यादव, बीएन सहनी,रिंकी देवी, जिला मंत्री पंकज पाठक, अरविंद भगत, पिछड़ा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता संजीव भगत, मीडिया प्रभारी सुमित सिन्हा कुमार,अमर ज्योति, विजय कुमार गुप्ता, जिला प्रवक्ता अभिषेक पांडेय, संजीव जायसवाल,अभिनंदन कुशवाहा,अभिलाष कुमार,संजीव कूमर,सुबोध साह, अखिलेश कुमार वर्मा, दिनेश प्रसाद यादव, महिला मोर्चा सुगामनी देवी, सुनील कुमार झा, मिस्टर झा, युवा मोर्चा सजनी देवी, जिला मंत्री राकेश रौशन, मंडल अध्यक्ष मनोरंजन चौधरी,कृष्णा साह, सुमित कुमार बिट्टू, सोनु गुप्ता, किशोर कुमार साह व विष्णु देव मुखिया सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *