ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए बने ट्रांस कैफे का डीसी ने किया उद्घाटन

रामगढ़। शहर के मौलाना अबुल कलाम आजाद पार्क में ट्रांस कैफे का उद्घाटन मंगलवार काे डीसी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज ने किया।

डीसी की पहल पर जिला प्रशासन की ओर से समावेशी विकास और ट्रांसजेंडर समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यह कैफे ट्रांसजेंडर समुदाय की ओर से संचालित होगा, जो रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह पहल जिला प्रशासन की ओर से झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी और किन्नर उत्थान समिति के सहयोग से संचालित की जा रही है।

मौके पर डीसी ने कहा कि ट्रांस कैफे का उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों को सम्मानजनक आजीविका उपलब्ध कराना है । उन्हें स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना और समाज की मुख्यधारा में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। इस कैफे के माध्यम से न केवल समुदाय को रोजगार मिलेगा, बल्कि समाज में सकारात्मक संवेदनशीलता और स्वीकार्यता का भी विस्तार होगा। उन्होंने आम नागरिकों से अपील किया कि वे इस विशेष पहल में सम्मिलित होकर ट्रांसजेंडर समुदाय के प्रयासों को प्रोत्साहित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *