Homeझारखंडरोहित पवार ने उठाए सवाल,अजित पवार विमान दुर्घटना की जांच हो

रोहित पवार ने उठाए सवाल,अजित पवार विमान दुर्घटना की जांच हो

मुंबई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के विधायक रोहित पवार ने शनिवार को आरोप लगाया कि बड़े व्यवसायी और नेता 28 जनवरी को पुणे के बारामती में हुए विमान दुर्घटना की जांच में विलंब और उसे “नियंत्रित” करने की साजिश कर रहे हैं जिसमें उनके चाचा एवं महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत हो गयी थी।

दो बार के विधायक श्री पवार ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखा है, जिसमें उनसे तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू को हटाने की अपील की गयी है, जो सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाले राष्ट्रवादी जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की साझेदार है।

श्री रोहित पवार ने मीडिया से कहा, “मैं आपसे (श्री मोदी) आग्रह करता हूं कि नागिरक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू के मामले में तुरंत कार्रवाई करें। वीएसआर कंपनी और उनकी पार्टी के बीच रिश्तों पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। इन रिश्तों की जांच एक स्वतंत्र और निष्पक्ष एजेंसी से होनी चाहिए। अगर ज़रूरी हो, तो अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों को भी शामिल किया जाना चाहिए। आपने हमेशा अजित दादा और देश के लिए उनके योगदान का सम्मान किया है। इसलिए, मैं अनुरोध करता हूं कि जांच पूरी होने तक राम मोहन नायडू को अपने मंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए कहा जाए।”

उन्होंने कहा, “एयर क्रैश में शामिल प्लेन की मालकिन कंपनी वीएसआर सीधे तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) से जुड़ी है। इसलिए, यह चिंता है कि जांच बिना भेदभाव और पारदर्शी तरीके से नहीं की जाएगी। इसलिए, मैं आपसे (श्री मोदी) अनुरोध करता हूं कि यह पक्का करें कि VSR मामले में नागिरक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की भूमिका की जांच बिना किसी समझौते, दबाव या दखल के निष्पक्ष रूप से की जाए।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments