Homeझारखंडमतदान के पहले ये काम जरूर कर लें :मतदाता जांचें अपना नाम...

मतदान के पहले ये काम जरूर कर लें :मतदाता जांचें अपना नाम और मतदान केंद्र

रांची : रांची नगर निगम की 23 फरवरी को होने वाले चुनाव को लेकर जिला प्रशासन और चुनाव आयोग ने सभी मतदाताओं से अपना वोटर लिस्ट में नाम, मतदान केंद्र (बूथ लोकेशन) और एपिक नंबर (वोटर आईडी) की जांच करने की अपील की है।

जिला प्रशासन और चुनाव आयोग की ओर से शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर लोगों से चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलने देने और मतदाताओं को बिना किसी परेशानी के अपना वोट डालने में सहयोग की अपील की गई है। जिला प्रशासन ने कहा है कि आधिकारिक वेबसाइट रांची डॉट एनआईसी डॉट आइएन पर सभी जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

जिला प्रशासन की ओर से कहा गया है कि मतदाता सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर होमपेज पर म्युानिसिपल इलेक्शन रांची 2026 के सेक्शन में क्लिक करें। उन्हें यहां वोटर लिस्ट रांची 2026 या वोटर लिस्ट बुंडू का विकल्प उपलब्ध होगा।

वेबसाइट पर वार्ड नंबर के अनुसार बूथ लिस्ट डाउनलोड या देखने की सुविधा दी गई है। मतदाता अपना वार्ड नंबर चुनें (उदाहरण के तौर वार्ड 1 से वार्ड 53 तक, रांची नगर निगम के अनुसार)। प्रत्येक वार्ड की सूची में बूथ नंबर, लोकेशन (जैसे स्कूल, सामुदायिक केंद्र) और मैप लिंक उपलब्ध है। इससे मतदाता आसानी से अपने मतदान केंद्र तक पहुंच सकेंगे।

जिला प्रशासन की ओर से कहा गया है कि मतदाताओं को अपने वार्ड सेक्शन में जाकर सर्च टूल का उपयोग करना होगा। यहां एपिक नंबर दर्ज करके सर्च किया जा सकता है। यदि नाम सूची में है, तो एपिक नंबर दिखाई देगा।

उल्लेनखनीय है कि एपिक नंबर एक 10-अंकीय अल्फान्यूमेरिक कोड है, जो वोटर आईडी कार्ड पर अंकित होता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments