Homeझारखंडपलामू में मॉब लिंचिंग! चोरी समझ कर भीड़ ने पीट-पीटकर ले ली...

पलामू में मॉब लिंचिंग! चोरी समझ कर भीड़ ने पीट-पीटकर ले ली व्यक्ति की जान, एक शख्स हिरासत में

पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने चोरी के शक में एक शख्स को पीट-पीटकर मार डाला. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक ग्रामीण को हिरासत में लिया है और अन्य के खिलाफ छापेमारी कर रही है.पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पलामू के पड़वा थाना क्षेत्र के कोकरसा का रहने वाला पवन कासियाडीह गांव गया हुआ था. जहां शनिवार की देर रात ग्रामीणों ने उसे चोर समझ कर बंधक बना लिया और हाथ पैर बांध दिए. इसके बाद पवन की जमकर पिटाई की गई. ग्रामीणों का आरोप है कि पवन बैटरी चोरी करने गांव में घुसा था.घटना की जानकारी मिलने के बाद पड़वा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पवन का रेस्क्यू किया. गंभीर हालत में पवन को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था. इसी क्रम में उसकी मौत हो गई.पुलिस पूरे मामले में आगे की छानबीन कर रही है और कार्रवाई भी कर रही है. आरोपियों के खिलाफ मॉब लिंचिंग की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है. इधर, पुलिस की छानबीन में इस बात की जानकारी भी मिली है कि 2024 में पवन पर कुछ लड़कियों पर टिप्पणी करने का भी आरोप लगा था.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments